फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कला अध्यापकों की बैचवाइज भर्ती शुरू करे सरकार : बलवंत

विज्ञापन
विज्ञापन
चोलथरा (मंडी)। प्रशिक्षित बेरोजगार कला अध्यापक संघ ने प्रदेश सरकार से सरकारी स्कूलों में कला अध्यापकों की बैचवाइज भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की मांग की है। बेरोजगारों का कहना है कि वे करीब 20 वर्षों से नौकरी का इंतजार कर रहे हैं। सरकारी तंत्र की अनदेखी के कारण उनका भविष्य अंधकारमय हो गया है।
विज्ञापन

संघ के प्रदेश अध्यक्ष बलवंत सिंह, विनोद कुमार, अनिल कुमार, रविंद्र कुमार, यशवंत सिंह, राजकुमार, राजेश कुमार, सुनील ने स्कूलों में ड्राइंग मास्टर की भर्ती के लिए 100 विद्यार्थियों की अनिवार्यता की शर्त को हटाने का आग्रह किया है। प्रदेश के सरकारी स्कूलों में कला विषय को अनिवार्य विषय घोषित किया जाए ताकि बच्चों में रचनात्मकता का विकास हो। राज्य सरकार की उदासीनता के कारण बैचवाइज भर्तियां शुरू नहीं हो रही हैं। मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री से भर्ती प्रक्रिया शुरू करने का आग्रह किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें