फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वित्तीय लाभों का जल्द भुगतान करे सरकार : हरीश

Wed, 29 Jan 2025 11:55 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन खंड सुंदरनगर के नवनिर्वाचित प्रधान और पदाधिकारी। स्रोत संगठन
विज्ञापन
सुंदरनगर (मंडी)। हिमाचल प्रदेश पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन खंड सुंदरनगर की बैठक गोपाल मंदिर में प्रधान बृजलाल ठाकुर की अध्यक्षता में हुई। बैठक में विशेष रूप से जिला अध्यक्ष हरीश शर्मा और वरिष्ठ उपाध्यक्ष रामचंद्र चौहान भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

बैठक में जिला अध्यक्ष हरीश शर्मा ने प्रदेश सरकार से पेंशनरों के लंबित वित्तीय बिलों का तत्काल भुगतान करने और 2016 से 2022 के बीच सेवानिवृत्त कर्मचारियों के वित्तीय लाभ एकमुश्त अदा करने की मांग की। उन्होंने कहा कि जिला में 14 यूनिटों में 11,797 पेंशनरों का सदस्य पंजीकरण किया गया है और 1,000 नए सदस्य जोड़ने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इस मौके पर 80 वर्ष से अधिक आयु के पेंशनरों को भी सम्मानित भी किया गया। प्रधान बृजलाल ठाकुर ने पूर्व कार्यकारिणी को भंग कर नई कार्यकारिणी के गठन का प्रस्ताव रखा। नई कार्यकारिणी के चुनाव के लिए कुलदीप गुलेरिया और निक्का राम चौधरी को चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया। इस दौरान सर्वसम्मति से बृजलाल ठाकुर को दोबारा प्रधान, प्रेमलाल शर्मा को सचिव, और नागेंद्र गौतम को कोषाध्यक्ष निर्वाचित किया गया। शेष कार्यकारिणी के गठन के लिए प्रधान को अधिकृत किया गया।
इस बैठक में भीम सिंह सेन, भूपेंद्र सिंह सेन, रतन लाल शर्मा, सुरेंद्र मिश्रा, शक्ति चंद चौहान, दुर्गादास शर्मा सहित 70 से अधिक पेंशनर सदस्य और पदाधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें