फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वन अधिकार कानून लागू करे सरकार : गुमान

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। हिमालय नीति अभियान के समन्वयक गुुमान सिंह ने प्रदेश सरकार से वन अधिकार कानून लागू करने की मांग की है। सोमवार को मंडी में प्रेसवार्ता में गुमान सिंह ने कहा कि वन अधिकार कानून में ही एकमात्र प्रावधान है, जिससे 13 दिसंबर 2005 के पहले के कब्जों की मान्यता के अधिकार पत्र निवासियों को दिए जा सकते हैं।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार को चाहिए कि वन अधिकार कानून लागू करने के लिए जन अभियान चलाए। उन्होंने कहा कि इसे लेकर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी और मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू को हिमाचल प्रदेश में वन अधिकार कानून लागू करने और प्रदेश के किसानों को वन राजस्व भूमि से बेदखली से बचाने के संदर्भ में एक पत्र भेजा गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें