फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार जनहित के कार्यों को प्राथमिकता दे : प्रकाश

Thu, 27 Mar 2025 08:23 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
लडभड़ोल (मंडी)। जोगिंद्रनगर के विधायक प्रकाश राणा ने विधानसभा बजट सत्र में प्रदेश में विकास कार्यों की धीमी गति पर चिंता जताई। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में विकास ठप हो गया है और ट्रेजरी में जनता का पैसा फंसा हुआ है। उन्होंने कहा कि उनके क्षेत्र के लिए 10 करोड़ रुपये स्वीकृत हुए थे, लेकिन अब तक केवल तीन करोड़ रुपये ही खर्च हो पाए हैं।
विज्ञापन

प्रकाश राणा ने कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि विधायक निधि के तीन करोड़ रुपये से अधिक विभिन्न विभागों में अटके पड़े हैं। वहीं, युवक मंडल, महिला मंडल और अन्य संस्थाओं को भी पिछले सात महीनों से कोई फंड नहीं मिला है। उन्होंने सवाल किया कि जब विधायक निधि तक जारी नहीं हो रही तो प्रदेश में विकास कार्य कैसे आगे बढ़ेंगे? विधायक ने कहा कि प्रदेश की जनता अब कांग्रेस सरकार से अपने पैसों का हिसाब मांग रही है और सरकार को जनता के हितों को प्राथमिकता देनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें