फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपदा प्रभावितों को भूमि दे सरकार : प्रकाश

विज्ञापन
जोगिंद्रनगर में आपदा प्रभावितों से मुलाकात करते विधायक प्रकाश राणा। स्त्रोत- जागरूक पाठक
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर (मंडी)। विधानसभा क्षेत्र जोगिंद्रनगर के विधायक प्रकाश राणा ने कहा कि टिकरी मुशैहरा पंचायत के निक्का थाना गांव में भारी बारिश और भूस्खलन के चलते 11 परिवारों को अपना घर छोड़ना पड़ा है। ये सभी परिवार गरीब हैं। फिलहाल इन पीड़ितों को अस्थायी रूप से चौंतड़ा में मुख्यमंत्री लोक भवन में शरण दी गई है।
विज्ञापन

विधायक प्रकाश राणा ने प्रभावित परिवारों को तत्काल राहत पहुंचाते हुए 25 हजार रुपये की आर्थिक सहायता भी मौके पर प्रदान की है। उन्होंने सरकार से प्रभावित परिवारों को दो-दो बिस्वा भूमि आवंटित करने की मांग की ताकि वह स्थायी रूप से अपने घर फिर से बसा सकें। विधायक ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू और मंडी जिला प्रशासन से अपील की है कि इन विस्थापित परिवारों के स्थायी पुनर्वास के लिए त्वरित कदम उठाए जाएं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें