फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदिरों को खोलने पर फैसला ले सरकार

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। प्रदेश सरकार ने अनलॉक शुरू कर दिया है लेकिन मंदिरों को खोलने पर फैसला नहीं लिया गया है। इससे श्रद्धालुओं की आस्था पर ठेस पहुंच रही है। देवी-देवताओं के अनेक कारज पर भी विराम लग गया है। इससे लोगों में सरकार के प्रति रोष पनप रहा है।
विज्ञापन

सर्व देवता सेवा समिति के जिला प्रधान शिवपाल शर्मा ने कहा कि सरकार और प्रशासन की ओर से जारी एसओपी का देव समाज ने पालन किया है। महाशिवरात्रि मेले के दौरान भी देवलुओं ने एसओपी की पालना की। देवताओं के साथ कम संख्या में लोग पहुंचे। देव समाज से जुड़े लोगों का कहना है कि गेहूं और नकदी फसलें पक गई हैं। लोक प्रथा के चलते कोई भी किसान नए अनाज को तब तक ग्रहण नहीं करता जब तक वह इसे अपने आराध्य देवी-देवताओं को अर्पित न कर लें।
देवताओं के कपाट बंद रहने से लोग अपनी मनौती, चढ़ावा और फसलों को समर्पित नहीं कर पा रहे हैं। देवता समिति और समस्त कारदारों ने सरकार, प्रशासन से आग्रह किया है कि देवी देवताओं के कपाट खोलने के बारे में शीघ्र निर्णय लिया जाए। उन्होंने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से आग्रह किया कि देवालय खुलने पर सभी देवसमाज के लोग सरकार की एसओपी का पालन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें