फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मढ़ी स्कूल पर स्थिति स्पष्ट करे सरकार : माकपा

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मपुर (मंडी)। सरकाघाट में मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी स्थानीय कमेटी की बैठक हुई। इसमें मंत्रिमंडल की ओर से मढ़ी में साठ करोड़ की लागत से बने अटल आदर्श विद्यालय को सरकार की ओर से चलाने का स्वागत किया है। इसे पीपीपी मोड में निजी क्षेत्र को सौंपने और टेंडर प्रक्रिया शुरू करवाने का माकपा और स्थानीय लोगों ने कड़ा विरोध किया था।
विज्ञापन

अब माकपा ने यहां पहले से चल रहे वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल के बारे में सरकार और स्थानीय विधायक से स्थिति स्पष्ट करने की मांग की है। पिछले शैक्षणिक सत्र में यह स्कूल अटल विद्यालय में ही चलाया जा रहा था लेकिन अब ये बच्चे कहां पढ़ेंगे, इस बारे में स्थिति स्पष्ट नहीं है। पार्टी के सचिव भूपेंद्र सिंह ने कहा कि स्थानीय बच्चों के हितों को देखते हुए इसके संचालन को लेकर स्थिति साफ होनी चाहिए।
बैठक में निर्माणाधीन राष्ट्रीय उच्च मार्ग के घटिया किस्म के निर्माण, अवैध डंपिंग, खनन, ब्लास्टिंग और लेटलतीफी तथा मजदूरों को समय पर वेतन न देने के लिए कंपनी के खिलाफ आंदोलन शुरू करने का भी निर्णय लिया गया। निर्माण कार्य का जायजा लेने के लिए पांच सदस्यीय टीम गठित की गई। यह टीम एक सप्ताह में इसके साक्ष्य एकत्रित करके कंपनी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने और कोर्ट में मुकदमा दायर करने की कार्रवाई करेगी। बैठक में सुरेश शर्मा, सुरेश, दिनेश काकू, रणताज राणा, प्रमीला, करतार सिंह, बाला राम, प्रकाश सकलानी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें