फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूलों में शैक्षणिक सत्र के एक माह बाद भी नहीं मिलीं किताबें

Tue, 03 May 2016 05:28 PM IST
मंडी
विज्ञापन
books - फोटो : demo
विज्ञापन
बलद्वाड़ा (मंडी)। प्रदेश सरकार जहां बेहतर शिक्षा सुविधा देने का दावा कर रही है वहीं स्कूल में शैक्षणिक सत्र का एक माह बीत जाने के बाद भी बच्चों को पुस्तकें उपलब्ध नहीं हो पा रही हैं। शिक्षा विभाग ने सभी स्कूलों में छठी से आठवीं तक पुरानी किताबों को वापस लेने के निर्देश जारी किए हैं। क्षेत्र के तहत सरकारी स्कूलों के बच्चों को नई किताबें मिलना तो दूर पाठ्यक्रम की पुरानी किताबें भी आधी अधूरी मिल रही हैं।
विज्ञापन



नौवीं और दसवीं कक्षा के ओबीसी, आईआरडीपी और बीपीएल परिवार से संबंध रखने वाले छात्रों को भी पुस्तकें नहीं मिल सकी हैं। बलद्वाड़ा के तहत 17 वरिष्ठ, छह हाई और छह मिडल स्कूलों में नई किताबें बच्चों को उपलब्ध नहीं हो पाई हैं।

एसएमसी समैला स्कूल के प्रधान जोगिंद्र सिंह, पूर्व उपप्रधान अमर सिंह, अभिभावक नरेंद्र कुमार, सतीश कुमार, दीपक अत्री ने कहा कि किताबें समय पर नहीं मिलने से बच्चों की पढ़ाई पर विपरीत असर पड़ रहा है। उपशिक्षा निदेशक उच्च शिक्षा मंडी सुशील पुंडीर ने कहा कि किताबों की डिमांड विभाग को भेजी गई है। जल्द ही स्कूलों में बच्चों को किताबें उपलब्ध करवाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें