फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भगवान के नाम पर राजनीति कर रही सरकार : दलीप

विज्ञापन
विज्ञापन
भगवान के नाम पर राजनीति कर रही सरकार : दलीप
विज्ञापन

मुख्यमंत्री से दस गारंटियों की प्रगति बताने की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। सरकाघाट के विधायक दलीप ठाकुर ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू और प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार अपनी विफलताओं से ध्यान हटाने के लिए भगवान श्रीराम के नाम पर राजनीति कर रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को राम मंदिर पर बयानबाजी करने के बजाय प्रदेश की आर्थिक स्थिति पर श्वेत पत्र जारी कर बढ़ते कर्ज और वित्तीय हालात का ब्योरा जनता के सामने रखना चाहिए।
विज्ञापन

मंडी से जारी बयान में दलीप ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस चुनावी दस गारंटियों को भूल चुकी है। उन्होंने महिलाओं को 1,500 रुपये प्रतिमाह, युवाओं को रोजगार और कर्मचारियों, किसानों और पेंशनरों से किए गए वादों का उल्लेख करते हुए पूछा कि इन्हें कब पूरा किया जाएगा। उनका आरोप है कि सरकार इन मुद्दों से ध्यान भटकाने का प्रयास कर रही है। विधायक ने कहा कि श्रीराम करोड़ों लोगों की आस्था के प्रतीक हैं और इस विषय पर राजनीति नहीं होनी चाहिए। उन्होंने सरकार से दस गारंटियों की प्रगति रिपोर्ट भी सार्वजनिक करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें