फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनता के धन का दुरुपयोग कर रही सरकार : अजय

विज्ञापन
विज्ञापन
कहा, जन आकांक्षाओं पर खरी नहीं उतर रही कांग्रेस सरकार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता अजय ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस सरकार जन आकांक्षाओं पर खरी नहीं उतर रही है। यह अत्यंत शर्मनाक है। कांग्रेस सरकार जनता के पैसे के दुरुपयोग में अव्वल है। कांग्रेस सरकार के मंत्री केवल अपने परिवार को पोषित कर रहे हैं।
सोमवार को मंडी से जारी बयान में अजय ठाकुर ने केंद्र सरकार की ओर से आपदा से राहत के लिए प्रदेश को 601.92 करोड़ की वित्तीय सहायता प्रदान करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया है। कहा कि हिमाचल को नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार का लगातार साथ मिल रहा है। 601 करोड़ की सहायता राशि से प्रदेश को आपदा प्रभावित क्षेत्रों में बड़ी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आपदा के लिए हिमाचल प्रदेश को कुल 6,000 करोड़ रुपये केंद्र सरकार की ओर से दिए जा चुके हैं। पीएम ने हिमाचल को परिवार मानकर लगातार सहायता की है। कहा कि प्रदेश सरकार वित्तीय सहायता का उपयोग आपदा प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए करे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें