फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसपीयू को कमजोर कर रही सरकार : जाहन्वी चौहान

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की प्रदेश सह मंत्री जाहन्वी चौहान ने कहा कि सरकार छात्रों के भविष्य और उच्च शिक्षा के साथ खिलवाड़ कर रही है। प्रदेश में उच्च शिक्षा को मजबूत करने के लिए स्थापित सरदार पटेल विश्वविद्यालय (एसपीयू) मंडी को कमजोर करने की सुनियोजित साजिश रची जा रही है।
विज्ञापन

कहा कि सरकार अब एसपीयू से जुड़े 18 निजी बीएड कॉलेजों को जबरन हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) में मिलाने की योजना बना रही है। इससे स्पष्ट है कि सरकार इस विश्वविद्यालय को पूरी तरह समाप्त करने की तैयारी कर रही है। एसपीयू की स्थापना 2022 में की गई थी, तब इसका मुख्य उद्देश्य यह था कि छात्रों को आस पास के क्षेत्रों में गुणवत्तापूर्ण और उच्च शिक्षा प्राप्त हो।
आज यह स्पष्ट हो गया है कि वर्तमान सरकार को न तो छात्रों के भविष्य की चिंता है और न ही प्रदेश में शिक्षा के विकास की। जाहन्वी चौहान ने कहा कि यह पहला मौका नहीं है, जब सरकार ने छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ किया है। पिछले दो वर्षों में सरकार ने कई ऐसे फैसले लिए हैं जो स्पष्ट रूप से छात्रों के विरोध में रहे हैं। सरकार का अगला निशाना सरदार पटेल विश्वविद्यालय है। उन्होंने चेताया कि सरकार छात्र विरोधी नीतियों को तुरंत वापस ले। यदि सरकार ने जल्द ही निर्णय नहीं बदला तो प्रदेशव्यापी आंदोलन किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें