फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: पड्डल में सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर लगाई प्रदर्शनी

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। सरदार पटेल विश्वविद्यालय (एसपीयू) मंडी की ओर से अंतरराष्ट्रीय महाशिवरात्रि में पड्डल मैदान में सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर प्रदर्शनी लगाई गई। सरदार वल्लभभाई पटेल केवल स्वतंत्रता संग्राम के महान नेता ही नहीं बल्कि भारत की अखंडता के सूत्रधार भी थे।
विज्ञापन

उनकी 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में यह प्रदर्शनी युवा पीढ़ी को उनके आदर्शों से प्रेरित करने का एक उत्तम प्रयास है। कुलपति आचार्य ललित कुमार अवस्थी ने कहा कि सरदार पटेल का योगदान केवल राजनीतिक दृष्टि से ही महत्वपूर्ण नहीं रहा है बल्कि उनके नेतृत्व ने भारत को सामाजिक और सांस्कृतिक रूप से भी एकजुट किया।
कुलपति ने छात्रों और शोधकर्ताओं से आह्वान किया कि वे सरदार पटेल के विचारों को आत्मसात करें और राष्ट्र निर्माण में योगदान दें। प्रदर्शनी समन्वयक डॉ. राकेश कुमार शर्मा ने बताया कि प्रदर्शनी की थीम लौह पुरुष को नमन है। इसमें लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल के जीवन से संबंधित दुर्लभ चित्रों, ऐतिहासिक दस्तावेजों, उनके भाषणों के अंश और उनके जीवन से जुड़े विभिन्न पहलुओं को डिजिटल और भौतिक माध्यमों से प्रदर्शित किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें