फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार ने चिकित्सा के क्षेत्र में लिया है व्यवस्था परिवर्तन का संकल्प : सीएम

विज्ञापन
देव संस्कृति सदन में आयोजित दो दिवसीय हिमाचल मेडिकल ऑफिसर एसोसिएशन के सिल्वर जुबली कार्यक्रम मे
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मंडी। राज्य सरकार ने स्वास्थ्य क्षेत्र में कई सुधार किए हैं, जिसके सकारात्मक परिणाम एक वर्ष में सामने आएंगे।
यह बात मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कांगणीधार के देव संस्कृति सदन में आयोजित दो दिवसीय हिमाचल मेडिकल ऑफिसर एसोसिएशन (एचएमओए) के सिल्वर जुबली कार्यक्रम के समापन पर कही।
उन्होंने कहा कि चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मियों ने सदैव ही समाज सेवा की दिशा में कार्य किया है। उन्होंने कहा कि चिकित्सा के क्षेत्र में भी राज्य सरकार ने व्यवस्था परिवर्तन का संकल्प लिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि व्यवस्था परिवर्तन की दिशा में राज्य सरकार को चिकित्सक वर्ग और कर्मचारियों का सहयोग चाहिए। आने वाले समय में चिकित्सा विज्ञान तकनीक आधारित हो गया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश दंत चिकित्सकों के लिए राजीव गांधी स्वरोजगार योजना के तहत चिकित्सा उपकरणों पर 50 प्रतिशत का उपदान प्रदान करने का प्रावधान किया गया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कार्बन उत्सर्जन को कम करने के लिए भी प्रयास किए जा रहे है। तीन वर्ष में सभी सरकारी विभागों में ई-वाहन का इस्तेमाल किया जाएगा। इसके साथ-साथ हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम की डीजल बसों को चरणबद्ध ढंग से ई-बसों से बदला जाएगा।
कोविड काल में मेडिकल स्टाफ की सेवाएं सराहनीय : शांडिल
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. (कर्नल) धनी राम शांडिल ने कहा कि कोविड काल में चिकित्सकों, पैरा-मेडिकल स्टाफ और आशा कार्यकर्ताओं ने मानवता की रक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इसके साथ-साथ कोविड-19 टीकाकरण में भी राज्य के स्वास्थ्य कर्मियों ने बेहतर कार्य किया है। उन्होंने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के प्रथम बजट की सराहना करते हुए कहा कि इसमें स्वास्थ्य क्षेत्र पर विशेष ध्यान दिया गया है। इससे पहले एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. अनुपम बधन ने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू का कार्यक्रम में पधारने पर स्वागत किया।
स्मारिका का किया विमोचन
इस मौके पर मेडिकल एसाेसिएशन ने सीएम को मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए 21 लाख रुपए का चेक भेंट किया। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया। इसके लिए मुख्यमंत्री ने 25 हजार रुपये देने की घोषणा की।
विज्ञापन

इस अवसर पर विधायक अनिल शर्मा और चंद्रशेखर, पूर्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर और प्रकाश चौधरी, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सोहन लाल ठाकुर, चंपा ठाकुर, पवन ठाकुर, नरेश चौहान, चेत राम ठाकुर, जीवन ठाकुर, महेश राज, सुरेंद्र पाल ठाकुर, संजीव गुलेरिया, डॉ. पुष्पिंद वर्मा, निदेशक स्वास्थ्य सेवाएं डॉ. गोपाल बैरी, उपायुक्त अरिंदम चौधरी, पुलिस अधीक्षक सौम्या सांबशिवन समेत कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

देव संस्कृति सदन में आयोजित दो दिवसीय हिमाचल मेडिकल ऑफिसर एसोसिएशन के सिल्वर जुबली कार्यक्रम मे

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें