फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोपालपुर पंचायत समिति : पवन अध्यक्ष और शिवचरण निर्विरोध उपाध्यक्ष निर्वाचित

विज्ञापन
गोपालपुर पंचायत समिति चेयरमैन व वाइस चेयरमैन विधायक दलीप ठाकुर के साथ। संवाद
विज्ञापन
समिति पर भाजपा का वर्चस्व कायम
विज्ञापन

27 में से 18 सदस्यों की मौजूदगी में संपन्न हुई चुनाव प्रक्रिया, विधायक दलीप ठाकुर ने दी बधाई
संवाद न्यूज एजेंसी
सरकाघाट (मंडी)। पंचायत समिति गोपालपुर के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पदों के लिए वीरवार को विकास खंड कार्यालय गोपालपुर के सभागार में निर्वाचन प्रक्रिया संपन्न हुई। वार्ड नंबर-2 थौना से पंचायत समिति सदस्य पवन कुमार अध्यक्ष तथा वार्ड नंबर-19 गोपालपुर से पंचायत समिति सदस्य शिवचरण उपाध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए। इसके साथ ही पंचायत समिति गोपालपुर में भाजपा समर्थित सदस्यों का वर्चस्व स्थापित हो गया।
निर्वाचन प्रक्रिया की अध्यक्षता एसडीएम एवं प्राधिकृत अधिकारी सरकाघाट राजेंद्र कुमार गौतम ने की। बैठक में पंचायत समिति के 27 वार्डों में से 18 नवनिर्वाचित सदस्य उपस्थित रहे। निर्धारित प्रक्रिया के तहत अध्यक्ष पद के लिए पवन कुमार और उपाध्यक्ष पद के लिए शिवचरण ने नामांकन पत्र दाखिल किए। दोनों पदों के लिए कोई अन्य नामांकन प्राप्त नहीं होने के कारण उन्हें निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक दलीप ठाकुर ने इसे भाजपा की संगठनात्मक मजबूती और जनसमर्थन की जीत बताया। उन्होंने कहा कि पंचायत समिति में भाजपा समर्थित सदस्यों के बहुमत से यह स्पष्ट हो गया है कि क्षेत्र की जनता विकास और सुशासन की राजनीति के साथ खड़ी है। उन्होंने नवनिर्वाचित अध्यक्ष पवन कुमार और उपाध्यक्ष शिवचरण को बधाई देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में क्षेत्र के विकास कार्यों को नई गति मिलेगी तथा जनहित से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें