फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: गोलवां पंचायत निर्विरोध निर्वाचित, मिलेगा 25 लाख रुपये इनाम

Sat, 16 May 2026 12:58 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर (मंडी)। विकास खंड चौंतड़ा की गोलंवा पंचायत निर्विरोध निर्वाचित घोषित हुई है। लडभड़ोल क्षेत्र में विधायक प्रकाश राणा की पंचायत में प्रधान, उप प्रधान समेत सभी पांच वार्डों के सदस्य की सर्वसम्मति से चुने गए। उपमंडल की कुल 44 पंचायतों में गोलवां पंचायत का निर्विरोध चुने जाने से अब 25 लाख रुपये का इनाम भी मिलेगा।
विज्ञापन

शुक्रवार को खंड विकास अधिकारी चौंतडा अनुभव तनवर ने बताया कि प्रधान और उप प्रधान पद के लिए एक-एक नामांकन दर्ज हुआ था। वहीं, पांच वार्डों में चार वार्ड से एक-एक नामांकन और एक वार्ड से दर्ज दो नामांकन में एक शुक्रवार को वापस होने से गोलवां पंचायत का संपूर्ण पैनल निर्विरोध निर्वाचित हुआ है।
लडभड़ोल क्षेत्र के गोलवां पंचायत में राजीव को प्रधान की कमान मिली हैं। उपप्रधान के लिए नागेंद्र को चुना गया है। वार्ड सदस्य में गोलंवा से बृजलाल, मतेंहड़ से सपना, दलेहड़ बरनोड़ से सिमरो देवी, द्रमण वार्ड से मोनिका और नरोहली वार्ड से स्वर्णा देवी ने अपना नामांकन वापस लेकर अपनी प्रतिद्वंद्वी उम्मीदवार शशि को वार्ड सदस्य निर्वाचित किया है।
विज्ञापन

शुक्रवार को गोलवां पंचायत के सचिव अशोक ने बताया कि 1400 आबादी की गोलवां पंचायत का निर्विरोध चुना जाना विकास खंड चौंतड़ा के लिए भी गर्व की बात है।
लडभड़ोल क्षेत्र में अपनी पंचायत के निर्विरोध चुने जाने पर भाजपा विधायक प्रकाश राणा ने भी 10 लाख का इनाम देने की घोषणा कर दी है। उन्होंने पंचायत के सभी निर्विरोध निर्वाचित सदस्य प्रधान, उप प्रधान और मतदाताओं को बधाई देते हुए कहा कि अब पंचायत में सामूहिक विकास कार्य भी रफ्तार पकड़ेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें