फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडी में उल्लास से मनाई पूर्ण राज्यत्व की स्वर्ण जयंती

विज्ञापन
मंडी में सेरी मंच पर परेड की रिहर्सल करते एनसीसी कैडेट। - फोटो : Mandi
विज्ञापन
मंडी। जिले में हिमाचल प्रदेश पूर्ण राज्यत्व की स्वर्ण जयंती समारोह पूरे उल्लास के साथ मनाया गया। जिला मुख्यालय मंडी समेत हर उपमंडल में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए। मंडी के विपाशा सदन में जिलास्तरीय कार्यक्रम हुआ। उपायुक्त ऋग्वेद ठाकुर ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की।
विज्ञापन

कार्यक्रम सुबह 10 से 11 बजे तक आयोजित किया गया। इसके उपरांत 11 बजे से शिमला के रिज मैदान में आयोजित राज्यस्तरीय स्वर्ण जयंती समारोह का सीधा प्रसारण दिखाया गया। उन्होंने हिमाचल की 5 दशकों की स्वर्णिम विकास यात्रा पर अपने विचार रखे।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय में सेरी मंच और विपाशा सदन समेत सभी उपमंडल मुख्यालयों पर राज्यस्तरीय समारोह का सीधा प्रसारण दिखाने को विशेष व्यवस्था की गई थी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें