जोगिंद्रनगर के मझेड़ गांव स्थित माहुनाग मंदिर में देव रथ पर लगे चांदी के मोहरे चुरा कर ले गए च
जोगिंद्रनगर/लडभड़ोल (मंडी)। जोगिंद्रनगर उपमंडल में चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही। चोर गिरोह को पकड़ने में पुलिस के प्रयास असफल साबित हो रहे हैं। इससे क्षेत्रवासी भी चिंतित हैं। चार दिन पहले एक ही रात में चोरी की पांच वारदातों को अंजाम देने के बाद चोर गिरोह ने एक मंदिर से देवरथ की चांदी की मोहरे चोरी कर लिए हैं। लगातार बढ़ती चोरी की वारदातों से उपमंडल में दहशत का माहौल है।
जानकारी के अनुसार शातिरों ने सोमवार रात को त्रैंबली पंचायत के मझेड़ गांव में स्थित देव माहुनाग मंदिर से 25 तोले चांदी और मंदिर में मौजूद देवरथ पर श्रद्धालुओं द्वारा चढ़ाए अन्य आभूषणों पर भी चुरा लिए हैं। घटना की जानकारी मंगलवार सुबह पुजारी बालक राम को मिली। इसके बाद उन्होंने आसपास के लोगों को मौके पर बुलाया। सूचना मिलने पर एएसआई देशराज ने घटनास्थल में पहुंचकर साक्ष्य जुटाए और आसपास के लोगों के भी बयान कलमबद्ध किए।
त्रैंबली पंचायत के प्रधान नरेंद्र कुमार ने बताया कि करीब दो किलो चांदी पर चोर गिरोह ने हाथ साफ किया है। वहीं, पुलिस के अनुसार अभी तक प्राप्त शिकायत के अनुसार 25 तोले चांदी की मोहरों के चोरी होने की अधिकारिक पुष्टि हुई है। थाना प्रभारी अश्वनी शर्मा ने बताया कि उपमंडल में सक्रिय चोर गिरोह को दबोचने के लिए पुलिस की टीमें जगह-जगह छापेमारी कर रही है।
जोगिंद्रनगर के मझेड़ गांव स्थित माहुनाग मंदिर में देव रथ पर लगे चांदी के मोहरे चुरा कर ले गए च