पड्डल मैदान में प्रतियोगिता के तीसरे दिन हुए दो मुकाबले
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। पड्डल मैदान में चल रही 52वीं अखिल भारतीय ग्रीष्मकालीन फुटबॉल प्रतियोगिता के तीसरे दिन ग्लोरियस दिल्ली ने मॉर्निंग स्टार एफसी हरियाणा को 5-1 से हराया, जबकि जेएस विजडम ऊना और डीएफए देहरादून का मुकाबला 1-1 से ड्रॉ रहा।
पहले मुकाबले में ग्लोरियस दिल्ली ने शुरुआत से ही आक्रामक खेल दिखाया और मॉर्निंग स्टार एफसी हरियाणा पर दबाव बनाए रखा। बेहतर तालमेल और गोल फिनिशिंग के दम पर दिल्ली की टीम ने 5-1 से एकतरफा जीत दर्ज की।
दिन का दूसरा मुकाबला जेएस विजडम ऊना और डीएफए देहरादून के बीच खेला गया। दोनों टीमों ने जीत के लिए संघर्ष किया, लेकिन निर्धारित समय तक कोई भी बढ़त हासिल नहीं कर सकी। मुकाबला 1-1 की बराबरी पर समाप्त हुआ। प्रतियोगिता आयोजन समिति के संयुक्त सचिव सुनील कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता में देशभर की टीमें हिस्सा ले रही हैं। उनके अनुसार, हर मुकाबले के साथ खिलाड़ियों का उत्साह और प्रतिस्पर्धा का स्तर बढ़ रहा है।
मंडी के पड्डल में आयोजित अखिल भारतीय ग्रीष्मकालीन फुटबॉल प्रतियोगिता में मॉर्निंग स्टार एफसी हर
मंडी के पड्डल में आयोजित अखिल भारतीय ग्रीष्मकालीन फुटबॉल प्रतियोगिता में मॉर्निंग स्टार एफसी हर
मंडी के पड्डल में आयोजित अखिल भारतीय ग्रीष्मकालीन फुटबॉल प्रतियोगिता में मॉर्निंग स्टार एफसी हर