नेरचौक (मंडी)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सेरलाखाबू में किशोरी मेले का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपमंडलाधिकारी (एसडीएम) बल्ह स्मृतिका नेगी विशेष रूप से उपस्थित रहीं। उन्होंने बच्चों को ट्रैकसूट और जूते वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर बालिकाओं ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं।
मेले में मोटे अनाज (मिलेट्स) पर आधारित प्रदर्शनी भी लगाई गई, जिसमें बच्चों और उपस्थित लोगों को पोषण के महत्व के बारे में जानकारी दी गई। इसके अलावा बच्चों के लिए रस्साकशी, लंगड़ी टांग और म्यूजिकल चेयर जैसी मनोरंजक एवं प्रतिस्पर्धात्मक गतिविधियों का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बाल विकास परियोजना अधिकारी रिवालसर वृत्त वंदना शर्मा, पर्यवेक्षक कुसुम लता एवं सुमित्रा, कार्यकारी प्रधानाचार्य प्रकाश चंद आदि मौजूद रहे। संवाद