मंडी। वल्लभ राजकीय महाविद्यालय मंडी में प्राचार्य प्रो. सुरीना शर्मा के निर्देशानुसार जेंडर सेंसटाइजेशन कमेटी की ओर से आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ के सहयोग से छात्राओं के लिए आत्मरक्षा प्रशिक्षण कोर्स परिवर्तन करवाया जा रहा है।
जेंडर सेंसटाइजेशन कमेटी की प्रभारी प्रो. आशा ठाकुर ने बताया कि एक माह तक चलने वाले प्रशिक्षण कोर्स में सेवानिवृत्त आर्मी ऑफिसर एवं प्रशिक्षक विनोद ठाकुर, किक बॉक्सिंग एवं वुशू गेम्स में राष्ट्रीय स्वर्ण पदक विजेता एवं चेयरपर्सन संतोषी शर्मा छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर सिखा रहे हैं।
उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण का मकसद छात्राएं स्वयं इतनी दक्ष और सक्षम बनें कि उन्हें अपनी रक्षा के लिए किसी की भी जरूरत न पड़े। महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. सुरीना शर्मा ने आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम की प्रशंसा कर इसे छात्राओं के हित में एक सराहनीय कदम बताया। संवाद