फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुसाइड करने वाली प्रीति के तीन दोस्तों से पूछताछ

Wed, 31 Aug 2016 10:54 PM IST
मंडी
विज्ञापन
मंडी कॉलेज में छात्रा प्रीति की मौत पर शोक सभा में भाग लेते विद्यार्थी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मंडी। वल्लभ कॉलेज मंडी के गर्ल्स हॉस्टल की छात्रा प्रीति संगम के सुसाइड के मामले में पुलिस ने उसके तीन दोस्तों से पूछताछ की है। पुलिस ने प्रीति के कमरे से जब्त किए गए मोबाइल से मिले कॉल डिटेल के आधार पर छानबीन शुरू कर रही है। पुलिस ने प्रीति के दोस्तों से दो घंटे पुलिस थाना में पूछताछ की। हालांकि, अभी तक छात्रा के सुसाइड के कारण स्पष्ट नहीं हो पाए हैं।
विज्ञापन


गत मंगलवार को रिवालसर क्षेत्र के पटड़ीघाट की रहने वाली बीएससी तृतीय सत्र की छात्रा प्रीति संगम ने वल्लभ कॉलेज के गर्ल्स  हॉस्टल में अपने कमरे में दुपट्टे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। सुसाइड के बाद पुलिस ने छात्रा की डायरी और मोबाइल को जब्त किया था। पुलिस ने बुधवार को प्रीति के मोबाइल डिटेल के आधार पर उसके तीन दोस्तों से दो घंटे तक पुलिस थाने में पूछताछ की। सदर थाना प्रभारी चेत सिंह भंगालिया ने कहा कि मामले में छात्रा की कॉल डिटेल के आधार पर छात्रा के तीन दोस्तों से पूछताछ की गई है। अभी तक छात्रा के सुसाइड के कारणों का पता नहीं चल पाया है। मामले की छानबीन जारी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें