जितने में मां ने देखा तब तक देर हो चुकी थी। रोने की आवाज सुनकर परिजन और पड़ोसियों ने बच्ची को नागरिक अस्पताल सरकाघाट पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। बता दें कि हाल ही में मंडी शहर में तेजाब कांड पीड़िता ममता केशू राजपूत की बुआ थीं। उधर, पुलिस का कहना है कि इस मामले में किसी तरह का शक परिजनों ने जाहिर नहीं किया है। इस पर बीएनएसएस की धारा-194 में कार्रवाई अमल पर लाई गई है। वहीं, स्थानीय ग्राम पंचायत प्रधान नरेश कुमार ने बताया कि परिवार पर दुखों का पडाड़ टूट पड़ा है।