फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: नीलम को इंसाफ दिलाने के लिए सड़क पर उतरे लोग

विज्ञापन
कोटली में नीलम मौत मामले में निष्पक्ष जांच व अन्य मांगों के समर्थन में प्रदर्शन करते लोग। संवाद
विज्ञापन
कोटली (मंडी)। महिला नीलम की मौत के मामले में पीड़िता को न्याय दिलाने की मांग को लेकर सोमवार को कोटली में सैकड़ों लोगों ने शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया। समाजसेवी राजेश कपूर, भास्कर ठाकुर और प्रो. अनुपमा सिंह की अगुवाई में लोगों ने एकत्र होकर प्रशासन से मामले की निष्पक्ष और त्वरित जांच करने की मांग उठाई। बाद में एसडीएम को ज्ञापन सौंपा गया।
विज्ञापन

जब प्रदर्शनकारी एसडीएम कार्यालय पहुंचे, उस समय एसडीएम जगदीश चंद कार्यालय में मौजूद नहीं थे। बाद में संपर्क करने पर वह लगभग 20-25 मिनट के भीतर कार्यालय पहुंचे। एसडीएम ने आश्वासन दिया कि ज्ञापन को अग्रेषित कर दिया गया है। कोटली चौकी प्रभारी इंस्पेक्टर बृजभूषण शर्मा को मामले की जांच में सतर्कता और तेजी बरतने के निर्देश दिए जाएंगे।
राजेश कपूर ने कहा कि सैकड़ों की संख्या में लोगों की उपस्थिति यह दर्शाती है कि समाज अन्याय के खिलाफ एकजुट है। भास्कर ठाकुर और प्रो. अनुपमा सिंह ने उपस्थित जनसमूह का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह आंदोलन तब तक जारी रहेगा जब तक पीड़िता को न्याय नहीं मिल जाता। प्रदर्शन में नीलम के मायका पक्ष के ग्रामीणों के साथ ससुराल पक्ष की सुरारी पंचायत के लोग भी बड़ी संख्या में शामिल हुए। दोनों पक्षों के लोगों ने एक स्वर में कहा कि नीलम के साथ अत्याचार हुआ है और उसे हर हाल में न्याय मिलना चाहिए।
विज्ञापन

इस अवसर पर पूर्व पंचायत प्रधान पूजा देवी ने कहा कि उनके पास नीलम की ओर से प्रताड़ना की कोई औपचारिक शिकायत नहीं आई थी। उन्होंने प्रशासन से निष्पक्ष जांच करने की मांग की। प्रदर्शन में देवी चंद, चमन लाल, पूजा देवी, योगराज, राकेश कुमार, दिलीप सिंह, कुसुम देवी, मेघ सिंह, चमन लाल, लक्ष्मण दास आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

0000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें