मंडी। राजकीय महाविद्यालय डैहर में शैक्षणिक सत्र 2025-26 की वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन शनिवार को उत्साह और उमंग के साथ किया गया। एक दिवसीय खेल महोत्सव में विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रतिस्पर्धाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। प्राचार्य डॉ. जेपी सिंह ने मुख्य अतिथि के रूप में तथा विनोद आर्य ने विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत की।
100 मीटर दौड़ के महिला वर्ग में मोनिका वर्मा प्रथम, गायत्री द्वितीय और पल्लवी तृतीय रहीं। पुरुष वर्ग में अरुण कुमार प्रथम, प्रांजल द्वितीय और अजय कुमार तृतीय रहे। 200 मीटर दौड़ में गायत्री प्रथम, नीलम वर्मा द्वितीय और मोनिका वर्मा तृतीय रहीं, जबकि पुरुष वर्ग में प्रांजल प्रथम, अजय कुमार द्वितीय और गोपाल तृतीय रहे। 400 मीटर दौड़ में नीलम वर्मा प्रथम, रजनी द्वितीय और आकांक्षा ठाकुर तृतीय रहीं। पुरुष वर्ग में प्रांजल प्रथम, गोपाल द्वितीय और अजय कुमार तृतीय रहे।
लंबी कूद में आकांक्षा ठाकुर प्रथम, गायत्री द्वितीय और दीक्षा तृतीय रहीं। पुरुष वर्ग में अजय कुमार प्रथम, अरुण कुमार द्वितीय और गोपाल तृतीय रहे। ऊंची कूद में दीक्षा प्रथम, रितिका द्वितीय और सानिया ठाकुर तृतीय रहीं। पुरुष वर्ग में आयुष प्रथम, अजय कुमार द्वितीय और गोपाल तृतीय रहे। गोला फेंक के महिला वर्ग में सानिया ठाकुर प्रथम, रीतिका देवी द्वितीय और मोनिका तृतीय रहीं। पुरुष वर्ग में चंदन प्रथम, अरुण कुमार द्वितीय और गोपाल तृतीय स्थान पर रहे।
समापन अवसर पर गायत्री और प्रांजल को सर्वश्रेष्ठ एथलीट घोषित कर सम्मानित किया गया। खेलकूद प्रभारी डॉ. सुनील कुमार प्रतियोगिता के संयोजक रहे। विनोद आर्य ने समन्वयक की भूमिका निभाई, जबकि तारा सिंह और दीपक ने प्रतियोगिताओं के सफल संचालन में सहयोग प्रदान किया। निर्णायक मंडल में प्रो. मीरा शर्मा, डॉ. जयकिरण और सारिका ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
000