मंडी। जूनियर नेशनल बाल बैडमिंटन प्रतियोगिता के लिए हिमाचल प्रदेश के लड़कों और लड़कियों की टीम के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण शिविर नबाही में हुआ।
शिविर में खिलाड़ियों ने बॉल बैडमिंटन की बारीकियों को समझा। कोच नरेंद्र ठाकुर ने बताया कि लड़कों की टीम में करण वर्मा, सूर्यांश, आदित्य चौहान, पीयूष नेगी, सचित शर्मा, काव्यांश, आदित्य जसवाल, सक्षम ठाकुर, यश ठाकुर और आर्यन शामिल रहे।
लड़कियों की टीम में नितिका, ओशिका, अक्शिता, सुनिधि चौहान, कशिश, सोनी और कुसुम कुमारी शामिल है। दोनों टीमें महाराष्ट्र के नागपुर के नानखेर में 69वीं जूनियर नेशनल बॉल बैडमिंटन प्रतियोगिता में 17 जनवरी से 21 जनवरी तक भाग लेगी। संवाद