फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: कल तक ई-केवाईसी न कराने पर बंद होगी गैस सिलिंडर की बुकिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
सुंदरनगर (मंडी)। सुंदरनगर क्षेत्र के करीब 4,500 इंडेन एलपीजी उपभोक्ताओं के गैस कनेक्शन पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। इन उपभोक्ताओं ने तय समय-सीमा के बावजूद ई-केवाईसी पूरी नहीं करवाई है। इंडेन गैस कंपनी ने ई-केवाईसी की अंतिम तिथि 15 अगस्त तय की है। इसके बाद प्रक्रिया पूरी नहीं करने वाले उपभोक्ताओं के कनेक्शन अस्थायी रूप से ब्लॉक किए जा सकते हैं।
विज्ञापन

इंडेन की शीतला गैस एजेंसी सुंदरनगर के प्रबंधक वेद प्रकाश ने बताया कि 15 अगस्त तक ई-केवाईसी नहीं करवाने वाले उपभोक्ताओं को रीफिल सिलिंडर की बुकिंग और होम डिलीवरी की सुविधा बंद हो जाएगी। उन्होंने बताया कि प्रदेशभर में लंबे समय से बंद या निष्क्रिय गैस कनेक्शनों और फर्जीवाड़े की पहचान के लिए यह विशेष अभियान चलाया जा रहा है। सुंदरनगर में अभी भी बड़ी संख्या में उपभोक्ताओं की ई-केवाईसी लंबित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें