फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: ओटीपी के फेर में उलझे गैस उपभोक्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
एजेंसी संचालकों की लचर कार्यप्रणाली से हर रोज गुस्सा
विज्ञापन

ऑनलाइन बुकिंग के बाद भी गैस एजेंसी के काटने पड़ रहे हैं चक्कर

संवाद न्यूज एजेंसी

जोगिंद्रनगर (मंडी)। गैस सिलिंडर के हजारों उपभोक्ता इन दिनों एजेंसी संचालकों की कार्यप्रणाली से परेशान हैं। ओटीपी प्रक्रिया के कारण उपभोक्ताओं को लगातार उलझाया जा रहा है, जिससे ऑनलाइन बुकिंग के बाद भी उन्हें एजेंसियों के चक्कर काटने पड़ रहे हैं। एजेंसी संचालकों की लचर व्यवस्था के चलते उपभोक्ताओं में रोष बढ़ता जा रहा है, जबकि सिविल सप्लाई कॉर्पोरेशन इस समस्या से अनभिज्ञ बना हुआ है।


उपमंडल के करीब 40 हजार गैस उपभोक्ताओं के लिए सिविल सप्लाई कॉर्पोरेशन के तहत जोगिंद्रनगर में इंडेन तथा चौंतड़ा और लडभड़ोल में भारत पेट्रोलियम व हिंदुस्तान गैस की एजेंसियां अधिकृत हैं। आरोप है कि ये एजेंसियां मोबाइल के माध्यम से गैस आपूर्ति के लिए ओटीपी प्रक्रिया को जटिल बना रही हैं। उपभोक्ताओं का कहना है कि ओटीपी प्राप्त होने के बावजूद उन्हें बार-बार नया ओटीपी मांगा जा रहा है, जिससे वे लगातार परेशान हो रहे हैं और उनका पूरा दिन औपचारिकताएं पूरी करने में ही बीत जाता है।
विज्ञापन




शुक्रवार को भराडू पंचायत में गैस सिलिंडर की आपूर्ति न होने पर उपभोक्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीएम मनीष चौधरी को सख्त निर्देश जारी करने पड़े। वहीं, शहर के लक्ष्मी बाजार में एक अन्य गैस एजेंसी की गाड़ी को रोककर उपभोक्ताओं ने आपूर्ति में लापरवाही पर कड़ा विरोध जताया।
विज्ञापन




बॉक्स
जोगिंद्रनगर में गैस एजेंसी संचालकों को गैस आपूर्ति नियमों के तहत प्रदान करने का आह्वान किया है। बावजूद इसके कोई लापरवाही उजागर हुई है तो नियमों के अनुसार आवश्यक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। -केसी पुरी , निरीक्षक एवं उपभोक्ता मामला खाद्य आपूर्ति विभाग जोगिंद्रनगर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें