फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: स्मार्ट वर्दी में आएंगे गढ़गांव स्कूल के बच्चे

विज्ञापन
चौहारघाटी की राजकीय प्राथमिक पाठशाला गढ़गांव के नौनिहाल स्मार्ट वर्दी लेने के बाद शिक्षक व अभिभ
विज्ञापन
मंडी। राजकीय प्राथमिक पाठशाला गढ़गांव के नौनिहाल अब स्मार्ट वर्दी पहनकर स्कूल आएंगे। बीते दिनों स्कूल प्रबंधन समिति (एसएमसी) की बैठक प्रधान श्याम लाल की अध्यक्षता में हुई। इसमें इस शैक्षणिक सत्र से नौनिहालों के लिए स्मार्ट वर्दी शुरू करने का निर्णय लेकर अब सभी नौनिहालों को स्मार्ट वर्दी वितरित कर दी है। स्कूल प्रबंधन समिति ने यह वर्दी मुहैया करवाई है।
विज्ञापन

स्कूल प्रबंधन समिति के प्रधान श्याम लाल ने बताया कि बैठक में नौनिहालों के लिए स्मार्ट वर्दी शुरू करने का प्रस्ताव रखा गया था। इसे सभी अभिभावकों ने सर्वसम्मति से पारित किया। स्कूल के प्रभारी शिक्षक प्यार चंद सकलानी ने बताया कि नौनिहालों के लिए स्मार्ट वर्दी शुरू करने का स्कूल प्रबंधन समिति का निर्णय सराहनीय है।
गढ़गांव स्कूल के नौनिहाल शिक्षा के साथ-साथ खेलकूद और अन्य गतिविधियों में किसी से कम नहीं हैं। बीते वर्ष स्कूल के दो छात्रों ने राज्य स्तरीय जबकि चार नौनिहालों ने जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर क्षेत्र का नाम रोशन किया था। चौहारघाटी के नौनिहालों में प्रतिभा छुपी हुई है, लेकिन जरूरत उन्हें मंच प्रदान करने की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें