फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: रिवालसर के चहड़ी में लगेगा कूड़ा-कचरा निष्पादन संयंत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
रिवालसर (मंडी)। नगर पंचायत रिवालसर में अब कूड़े-कचरे के निष्पादन की समस्या नहीं रहेगी। नगर पंचायत आधुनिक संयंत्र स्थापित कर वैज्ञानिक तरीके से कूड़े-कचरे का निष्पादन करेगी। करीब 75 लाख रुपये की लागत से लोअर पंचायत के चहड़ी में आधुनिक संयंत्र स्थापित होगा।
विज्ञापन

चहड़ी निवासी भीखम राम ने अपनी निजी जमीन नगर पंचायत को दी है। नगर पंचायत की ओर से सभी औपचारिकताएं पूरी कर दी हैे। सालिड वेस्ट मैनेजमेंट प्रोजेक्ट के लिए एक बीघा भूमि शहरी विकास विभाग के नाम कर दी है। जमीन की बाड़बंदी के लिए नगर पंचायत ने टेंडर लगाकर बाड़बंदी का कार्य भी शुरू कर दिया है।
नगर पंचायत सचिव विनोद कुमार, उपाध्यक्ष नगर पंचायत कश्मीर सिंह राव ने बताया कि कूड़ा निष्पादन संयंत्र लगने से नगर पंचायत की कूड़ा-कचरा निष्पादन की समस्या का समाधान होगा। नगर पंचायत के वार्डों से आने वाले कूड़े का निष्पादन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कुछ लोग भ्रांतियां फैलाकर लोगों को गुमराह कर रहे हैं। ये लोग यहां पर डंपिंग साइट को लेकर हो हल्ला कर रहे हैं। हकीकत यह है कि यहां पर संयंत्र स्थापित होने से कूड़े कचरे का वैज्ञानिक तरीके से निष्पादन होगा। चहारदीवारी के अंदर ही यह सारी प्रक्रिया होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें