फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: पीलिया की रोकथाम के लिए चलाया जागरूकता अभियान

विज्ञापन
जोगिंद्रनगर में हेपेटाइटिस ए को लेकर जागरूकता पर्चे बांटते हुए कर्मचारी। स्त्रोत- विभाग
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर (मंडी)। उपमंडल में पीलिया के मामले सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने फील्ड पर उतरकर मोर्चा संभाला है। बस अड्डा, रेलवे स्टेशन और शैक्षणिक संस्थानों में पीलिया रोग से बचने के लिए अब जन जागरूकता अभियान शुरू हुआ है।
विज्ञापन

जिला स्वास्थ्य विभाग के आदेशों के तहत लोगों को पीलिया से बचाने के लिए महिला एवं पुरुष स्वास्थ्य पर्यवेक्षक की अगुवाई में आंगनबाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है। हेपेटाइटस ए के लक्षण और इसके बचाव को लेकर लोगों को पोस्टर बांटकर जागरूक किया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग की टीम में शामिल महिला स्वास्थ्य पर्यवेक्षक लता देवी, सुभाषिनी, पुरुष स्वास्थ्य पर्यवेक्षक कमल मोहन, आशा कार्यकर्ता अनामिका, बीना तथा सोमा के साथ विपन कुमार ने लोगों को पीलिया के संक्रमण से सुरक्षित बचने पर जागरूक किया।
जोगिंद्रनगर में जनवरी में पीलिया के 10 से अधिक मरीज उपचार के लिए अस्पतालों में भर्ती हुए थे। उपमंडल में कोई भी गंभीर मामला अभी तक उजागर नहीं हुआ है। समय रहते ही जनजागरण अभियान शुरू किया गया है।
विज्ञापन

....
पानी उबालकर पीने की हिदायत
खंड स्वास्थ्य अधिकारी पधर डाॅ. संजय गुप्ता ने बताया कि दूषित पानी और भोजन के सेवन से पीलिया की बीमारी की चपेट में आने की अधिक आशंका रहती है। लिहाजा शारीरिक स्वच्छता पर अधिक ध्यान केंद्रित करते हुए आम लोगों को इस रोग के लक्षणों और बचाव को लेकर भी जागरूक किया जा रहा है। ऐसी स्थिति में लोग पानी उबालकर पीएं।
विज्ञापन

000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें