फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: बालीचौकी में कूड़ा संग्रहण के दिन तय, नया शेड्यूल जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
नाग मंदिर से सब्जी मंडी तक बुधवार-रविवार को उठेगा कूड़ा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बालीचौकी (मंडी)। बालीचौकी बाजार और आसपास के क्षेत्रों में सफाई व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए ग्राम पंचायत बालीचौकी ने घर-घर कूड़ा संग्रहण का नया शेड्यूल जारी किया है। पंचायत ने अलग-अलग क्षेत्रों के लिए कूड़ा उठाने के दिन तय किए हैं और लोगों से सूखा व गीला कचरा अलग-अलग रखने का आग्रह किया है।
नाग मंदिर से सब्जी मंडी तक के क्षेत्र में सफाई कर्मचारी प्रत्येक बुधवार और रविवार को घर-घर से कूड़ा एकत्रित करेंगे। वहीं पुरानी पुलिस चौकी, हिमगिरि स्कूल, सरस्वती विद्या मंदिर और आसपास के क्षेत्रों में कूड़ा संग्रहण मंगलवार और शनिवार को किया जाएगा। सूखा कचरा में प्लास्टिक, कागज, बोतलें, डिब्बे, कपड़ा, धातु आदि शामिल है जबकि गीला कचरे में सब्जी-फल के छिलके, बचा हुआ खाना, पत्ते इत्यादि शामिल है।पंचायत प्रतिनिधियों ने स्थानीय लोगों से आग्रह किया है कि वह इस नए कार्यक्रम की जानकारी अपने पड़ोसियों तक भी पहुंचाएं ताकि कोई भी परिवार इस सुविधा से वंचित न रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाक्स
नियमित कूड़ा संग्रहण से बाजार में गंदगी कम होगी, सार्वजनिक स्थान साफ-सुथरे रहेंगे और लोगों को बेहतर स्वच्छ वातावरण मिलेगा। पंचायत का उद्देश्य बालीचौकी को स्वच्छ और सुंदर बनाना है, जिसके लिए लोगों का सहयोग जरूरी है। -देवी राम, प्रधान, ग्राम पंचायत बालीचौकी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें