फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: माई भारत बूटकैंप में 35 युवाओं ने सीखे नेतृत्व के गुर

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मंडी। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय की डिजिटल पहल माई भारत के तहत मंडी में आयोजित तीन दिवसीय फ्यूचर यूथ लीडर्स बूटकैंप का बुधवार को समापन हुआ। तीन से पांच अगस्त तक चले प्रशिक्षण शिविर में जिला मंडी के 35 युवाओं ने नेतृत्व, प्रभावी संवाद, नीति निर्माण और सामुदायिक विकास से जुड़े विषयों पर प्रशिक्षण लिया तथा समापन पर अपने-अपने लीडरशिप एक्शन प्लान प्रस्तुत किए।
विज्ञापन

शिविर में सरदार पटेल विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. ललित अवस्थी, डॉ. सुनील ठाकुर, एसडीएम सदर चंद्र प्रकाश, ब्रह्माकुमारी संस्थान की मधु दीदी, जिला रोजगार अधिकारी अरविंद चौहान और जिला भाषा अधिकारी रेवती सैनी ने विभिन्न विषयों पर मार्गदर्शन दिया। समापन समारोह में जिला युवा अधिकारी भारती मोंगरा ने सभी प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र वितरित किए। कार्यक्रम को सफल बनाने में माई भारत के स्वयंसेवकों ने भी सहयोग दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें