फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: अस्पताल परिसर से टिपर में उठाया जा रहा कूड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
ढक्कन लगी गाड़ी पड़ रही छोटी, नगर निगम ने विवाद के बाद की व्यवस्था
विज्ञापन

परिसर में कूड़ा पड़ा रहने से आ रही थी दिक्कत
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। नगर निगम क्षेत्र से कूड़ा उठाने के लिए किराये पर लीं हाइटेक गाड़ियां छोटी पड़ने लगी हैं। कुछेक जगहों पर गाड़ियों में पूरा कूड़ा नहीं आ रहा है, वहां नगर निगम को टिपर भेजना पड़ रहा है। जोनल अस्पताल परिसर से कूड़ा उठाने के लिए पहले छोटी गाड़ी भेजी जा रही थी, लेकिन दिन में 2 से 3 चक्कर लगने के कारण आधा कूड़ा परिसर में ही गिरा रहता था।
इससे लोग भी परेशान होते थे। विवाद के दौरान अस्पताल प्रबंधन ने अव्यवस्था के लिए छोटी गाड़ी को जिम्मेदार बताया था। इसके बाद नगर निगम और अस्पताल प्रबंधन के अधिकारियों के बीच हुई बैठक में टिपर से कूड़ा उठवाने की व्यवस्था की गई है। निगम ने करीब चार माह पहले बिना ढक्कन के कूड़ा ले जाने वाली गाड़ियों को बंद कर उनके स्थान पर गीला और सूखा कूड़ा अलग-अलग ले जाने वाली हाइटेक गाड़ियों की व्यवस्था की है।
विज्ञापन

इससे वार्डों में सफाई व्यवस्था तो सुधरी है लेकिन कई वार्डों में अब भी दोपहर तक कूड़ा उठाया जा रहा है। निगम के सफाई निरीक्षक की मानें तो अस्पताल सेे अब छांटकर ही कूड़ा डंपिंग साइट में पहुंच रहा है। नगर निगम के सह आयुक्त विकास शर्मा ने बताया कि छोटी गाड़ी से पूरा कूड़ा उठाने में दिक्कत आ रही थी। इसी कारण ऐसी व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन


अस्पताल प्रशासन ने सुधारी व्यवस्था
जोनल अस्पताल प्रबंधन ने परिसर में सेवाएं दे रही लैब और सामाजिक संस्थाओं को अपने कूड़े की व्यवस्था खुद करने की जिम्मेदारी सौंप दी है। इससे अब लैब और सामाजिक संस्थाएं अपना कूड़ा अलग-अलग दे रही हैं। इससे अस्पताल परिसर में भी सफाई को लेकर काफी सुधार हुआ है। एमएस डॉ.धर्म चंद वर्मा ने बताया कि अब टिपर में कूड़ा उठाया जा रहा है।
000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें