फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: गोहर में रेडक्रॉस मेले के लिए आज से खेलों का शुभारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
गोहर (मंडी)। उपमंडल गोहर में 25 नवंबर को होने वाले रेडक्राॅस मेले की तैयारियों प्रशासन ने शुरू कर दी हैं। उप मंडलाधिकारी (ना.) गोहर लक्ष्मण कनेट ने कहा कि पहले चरण में नशा मुक्त गोहर स्वस्थ गोहर के तहत 18 से 24 नवंबर तक स्कूल, काॅलेज और पंचायत स्तर पर विभिन्न प्रकार की गतिविधियां करवाई जाएंगी।
विज्ञापन

स्कूलों में कबड्डी, वाॅलीबाल, बैडमिंटन आदि खेल प्रतियोगिताएं होंगी। नशा एवं स्वच्छता पर भाषण, लेखन, चित्रकला प्रतियोगिताएं करवाई जाएंगी। नशे के खिलाफ जागरूक करने के लिए रैली भी निकाली जाएगी। 25 नवंबर को सुबह सात से आठ बजे मेला ग्राउंड में योग शिविर तथा सुबह 10 बजे जागरूकता रैली निकाली जाएगी। लोक नाटी के कार्यक्रम होंगे। मटका फोड़, रस्साकशी जैसी अन्य गतिविधियां भी करवाई जाएंगी। मेले के अवसर पर विभागीय, स्वयं सहायता समूह और व्यापारिक संगठन स्टाॅल स्थापित करेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें