फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: गामा ने सुमित को हराकर जीता पौंटा दंगल

विज्ञापन
विज्ञापन
सरकाघाट (मंडी)। उपमंडल की जय हनुमान वीर छिंज कमेटी पौंटा और स्थानीय जनता के सहयोग से बुधवार को दंगल का आयोजन किया। इसमें प्रदेश और बाहरी राज्यों से 700 पहलवानों ने भाग लिया। पंजाब के गामा पहलवान ने बड़ी माली और असलम ने छोटी माली पर जीत हासिल की।
विज्ञापन

छिंज कमेटी के पदाधिकारी बंटीं पहलवान, प्रवीण कुमार, बिन्नी वर्मा, प्रवीण, भूप सिंह, ब्रिज लाल ने बताया कि दंगल में प्रदेश सहित हरियाणा, राजस्थान, जम्मू-कश्मीर, दिल्ली, पंजाब, उत्तर प्रदेश और नेपाल के नामी पहलवानों ने दमखम दिखाया। दंगल में सरकाघाट के विधायक दलीप ठाकुर ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। छोटी और बड़ी माली के मुकाबले लोगों के आकर्षण का केंद्र बने रहे। छोटी माली का फाइनल चंबा के शारुख और धलेटा, पंजाब के असलम पहलवान के बीच हुआ।
इसमें असलम ने शारुख को पराजित कर विजेता का खिताब हासिल किया। बड़ी माली का फाइनल धलेटा पंजाब के गामा पहलवान और रोहतक हरियाणा के सुमित पहलवान के बीच हुआ। इस रोचक मुकाबले में गामा पहलवान ने सुमित को धोबीपट दाव लगा कर धूल चटाई। इस अवसर पर मौजूद एसडीएम भोरंज शशिपाल शर्मा ने विजेता-उप विजेता पहलवानों को नकद राशि और गुर्ज भेंट कर पुरस्कृत किया। बुधवार रात्रि करीब 11 बजे तक पहलवानों में मुकाबले चलते रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें