सुंदरनगर (मंडी)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला फंगवास में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्य दया राम ठाकुर ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उप प्रधानाचार्य रूप लाल ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। उप प्रधानाचार्य ने उपस्थित अतिथियों और अभिभावकों के समक्ष सालाना रिपोर्ट पेश की। समारोह में विद्यार्थियों ने रंगारंग प्रस्तुतियों से सबका मन मोह लिया।
उन्होंने सरस्वती वंदना के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उसके उपरांत हिमाचली लोक नृत्य, गिद्दा, हरियाणवी नृत्य, डांडिया, हास्य नाटिका और पहाड़ी नाटी पेश कर सबको झूमने पर विवश कर दिया। प्रधानाचार्य दयाराम ठाकुर ने स्कूल के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को सम्मानित किया। सम्मान पाने वालों में छठी कक्षा से स्नेहा, मोहित शर्मा, नेहा कुमारी, कक्षा सातवीं से रोहन, तमन्ना और सेजल ठाकुर, कक्षा आठवीं से गायत्री, हिमानी शर्मा और अरब ठाकुर, कक्षा नौवीं से ईशा, डिंपल और हिमाचली, कक्षा दसवीं से जागृति ठाकुर, तनुजा ठाकुर और भूमिका शर्मा शामिल रहीं।
जमा एक से चंचल, आरती, मुस्कान, प्रिया, सुमित, कल्पना, दिशा चौहान, अन्नू और भारती, जमा दो से स्नेहा ठाकुर, साक्षी, गौरव, त्रिपता कुमारी, राहुल ठाकुर, गितेश कुमार, ज्योति, ज्योति ठाकुर, अंकुर और राजकुमारी को पुरस्कृत किया। कार्यक्रम में एसएमसी प्रधान, रमेश कुमार, इंद्रा देवी, रीना ठाकुर, तारा देवी, अंजना गुप्ता, संजू ठाकुर और गुरदेव आदि मौजूद रहे। संवाद