धर्मपुर (मंडी)। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के जन्मदिवस पर युवा कांग्रेस धर्मपुर की ओर से सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें धर्मपुर अस्पताल में मरीजों और स्कूलों में बच्चों को फल और जूस वितरित किया गया।
विज्ञापन
यह आयोजन धर्मपुर के विधायक चंद्रशेखर के मार्गदर्शन में हुआ। विधायक चंद्रशेखर ने कहा कि राहुल गांधी की राजनीति युवाओं को सिखाती है कि जन्मदिन केक काटकर नहीं, सेवा कर समाज से जुड़कर मनाया जाए। इस अवसर पर विकास राही, विशांत ठाकुर, उदय सकलानी, विक्रम, राहुल, अन्नी, वीनू बिष्ट और होशियार सिंह मौजूद रहे। संवाद