फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टावर लगाने के नाम पर 1.49 लाख की ठगी

Tue, 21 Jun 2016 10:19 PM IST
अमर उजाला मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
टावर लगाने के लिए दिए विज्ञापन के झांसे में आकर उपमंडल करसोग के शंकर देहरा गांव का एक व्यक्ति ठगी का शिकार हो गया है। ठग गिरोह ने उन्हें 1.49 लाख रुपये की चपत लगाई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। करसोग क्षेत्र में पिछले वर्ष भी टावर लगाने के नाम ठगी का मामला हो चुका है। जिसमें पुलिस ने हरियाणा से पांच लोगों को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शंकर देहरा गांव निवासी रामलाल ने करसोग थाना में रिपोर्ट दर्ज करवाई है सात जून को अखबार में गलैक्सी टावर लगाने का विज्ञापन देखा। विज्ञापन में दिए नंबर पर राम लाल ने कॉल कर दी। इस पर रामलाल को बताया गया कि टावर लगाने के लिए 1550 रुपये एकाउंट में जमा करवाने होंगे। ठग गिरोह के झांसे में आकर रामलाल ने उनकी ओर से दिए अकाउंट नंबर पर नौ जून को उक्त राशि जमा कर दी। कुछ दिन बाद रामलाल को बताया कि टावर लगाने की फाइल तैयार हो गई है और दस हजार रुपये और खाते में जमा करवाने होंगे। रामलाल पांच अलग-अलग अकाउंट नंबरों में पैसा जमा करवाता रहा और कुल 1.49 लाख रुपये दे चुका है। मंगलवार को ठग गिरोह ने रामलाल को कॉल कर 70 हजार रुपये और देने की मांग की। इसके बाद उसे उसे गलती का एहसास हुआ। रामलाल ने थाना करसोग ठगी मामले का केस दर्ज करवाया।
थाना प्रभारी सुनील कुमार बताया कि रामलाल की शिकायत पर केस दर्ज किया गया है। जल्द ही आरोपी सलाखों के पीछे होंगे। वर्ष 2015 में भी करसोग क्षेत्र में टावर लगाने के नाम पर ठगी का मामला आया था। इसमें पुलिस ने हरियाणा के पानीपत से पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया था। डीएसपी सुंदरनगर संजीव भाटिया ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि मामला दर्ज कर पुलिस छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें