फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव-गांव जाकर योजनाओं का प्रचार करें : रणवीर

विज्ञापन
विज्ञापन
भाजयुमो की जिला स्तरीय युवा चौपाल संगड़ाह में आयोजित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन (सिरमौर)। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा द्वारा संगड़ाह में जिला स्तरीय युवा चौपाल कार्यशाला का आयोजन किया गया। युवा चौपाल कार्यशाला की अध्यक्षता जिला भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के अध्यक्ष रणवीर ठाकुर ने की।
उन्होंने कहा कि मोदी की अगुवाई में भारत विश्व की सबसे बड़ी पांचवीं अर्थव्यवस्था बन चुका है। उन्होंने कहा कि देश में हर वर्ग के कल्याण के लिए सरकार ने कई योजनाएं चलाईं हैं। इनमें पीएम किसान निधि, महिला सशक्तीकरण, उज्जवला गैस योजना, युवा स्वरोजगार योजना, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना सहित धारा 370 व तीन तलाक हटाने जैसे निर्णयों से देश के हर क्षेत्र और हर वर्ग का एक समान विकास हुआ है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे गांव-गांव जाकर लाभार्थियों से मिलें और उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की योजनाओं की विस्तृत जानकारी दें।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं शिमला संसदीय क्षेत्र के प्रभारी सुशील कादसोली ने बताया कि लोकसभा चुनाव में युवा शक्ति को ताकत का परिचय देना है। इस मौके पर भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री साकेश शर्मा, रेणुका से भाजपा के प्रत्याशी रहे नारायण सिंह, प्रदेश सचिव एवं जिला सिरमौर के प्रभारी नरेंद्र ठाकुर, प्रदेश प्रवक्ता अरुण चौहान, प्रदेश सह सोशल मीडिया प्रभारी संजय बसटा, रेणुका भाजपा के विस्तारक अजय भैरटा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें