धर्मपुर(मंडी)। धर्मपुर राजकीय महाविद्यालय में सद्भावना एनजीओ के माध्यम से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इसमें 60 युवाओं ने रक्तदान किया। इसमें सबसे अहम बात यह रही की बिजली बोर्ड में कार्यरत एसडीओ रामलाल ने अपने जीवन में पहली बार रक्तदान किया वहीं शिक्षक सुरेश कुमार ने 82वीं बार रक्तदान कर युवाओं के लिए एक मिशाल पेश की और सभी से आग्रह किया कि वह अपने जीवन में रक्तदान अवश्य करें। उन्होंने कहा कि रक्तदान महादान होता है और यह जरूर करना चाहिए और उन्होंने 82वीं बार रक्तदान किया और कहा कि उनका लक्ष्य 100 बार रक्तदान करना है। रक्तदान को सफल बनाने में मेडिकल टीम में डा. दीपक ने विशेष भूमिका निभाई । वहीं आईजीएमसी शिमला से आये अंगदान के समन्वयक डा. नरेश कुमार व मंडी से आई टीम सहित सदभावना सदस्यों में सुभाष चंद, रमेश चंद, अशोक कुमार दंत चिकित्सक, ओमप्रकाश पालसरा, चंचल सिंह, राकेश कुमार, रजनीश, अनिल कुमार, शशी कुमार, राजमल चौहान, प्रांजल, लेखराज, विजय कुमार भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस मौके पर पांच लोगों ने अंगदान के लिए फार्म भी भरे। इनमें सुनील कुमार, सचिन कुमार, राकेश कुमार, चंचल सिंह सुनील कुमार शामिल है जिन्होंने मरणोंपरात अंगदान करने के लिए अपनी स्वीकृति प्रदान की ।