धर्मपुर (मंडी)। जय मां जालपा, जय माता मनसा और जय जिंदा तीन महिला समूहों की ओर से तैयार वर्मी कंपोस्ट जैविक खाद की एफपीओ ने बिक्री शुरू कर दी है। किसान उत्पादक संघ-धर्मपुर की ओर से महिलाओं को वर्मी कंपोस्ट जैविक खाद तैयार करने का प्रशिक्षण तीन माह पहले दिया था।
महिलाओं ने 15 क्विंटल वर्मी कंपोस्ट तैयार की है। बुधवार को जैविक खाद की पहली खरीद फिहड़ निवासी सेवानिवृत्त ई. ओमदत्त भरमौरिया ने की। उन्होंने एक क्विंटल खाद खरीदी। एफ़पीओ के अध्यक्ष सतपाल चौहान और सचिव भूपेंद्र सिंह ने बताया कि एफपीओ के योजना सचिव सेवानिवृत्त कृषि वैज्ञानिक डाॅ. कुलदीप गुलेरिया ने समौड़ गांव में एफपीओ से जुड़ी तीन समूहों की तीस से अधिक महिलाओं को प्रशिक्षण प्रदान किया था। संवाद