फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: डयोड में बने गड्ढे को भरेगी फोरलेन निर्माता कंपनी

विज्ञापन
डयोड में हुए भधंसाव के बाद हुए गड्ढे के ऊपर डाला गया तिरपाल। स्त्रोत- जागरूक पाठक
विज्ञापन
पंडोह (मंडी)। क्षेत्र के डयोड गांव के पास जमीन धंसने से बने गड्ढे को फोरलेन निर्माण में लगी शापुरजी-पलौनजी कंपनी भरेगी। कंपनी प्रबंधन ने गड्ढा भरने के लिए हामी भरी है। गड्ढे के ऊपर एक तिरपाल बिछा दिया है। शनिवार को कंपनी के टीम लीडर आदर्श पन्होत्रा ने अन्य अधिकारियों के साथ मौके का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

कंपनी प्रबंधन ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि गड्ढे को कंपनी की ओर से भरा जाएगा। उन्होंने फिर कहा कि बेशक गांव के नीचे से टनल का निर्माण हो रहा है, लेकिन धंस रही जमीन का टनल निर्माण से कोई लेना-देना नहीं है। पहले भी जब गांव में जमीन धंसने से गड्ढा बना था तो आईआईटी के विशेषज्ञों ने यहां का दौरा किया था। इसमें भी जमीन धंसने का कारण टनल निर्माण को नहीं माना गया है।
कंपनी के टीम लीडर आदर्श पन्होत्रा ने बताया कि जहां जमीन धंसने से गड्ढा बना है वहां पर तिरपाल बिछा दिया है। धूप खिलने के बाद जमीन के सूखने का इंतजार किया जा रहा है। इसके बाद गड्ढे में पत्थर और कंकरीट डालकर इसे भरा जाएगा।
विज्ञापन

....
ग्रामीण बोले, सार्वजनिक की जाए सर्वे की रिपोर्ट
जमीन धंसने के कारण प्रभावित हुए 10 घरों में रह रहे परिवारों और ग्राम पंचायत हटौण की प्रधान रोशनी देवी ने मांग है कि यहां जमीन धंसने के कारणों का सही ढंग से पता लगाया जाए। समस्या का स्थायी समाधान निकाला जाए। कंपनी यदि यह कह रही है कि टनल के कारण जमीन नहीं धंस रही है तो इसकी रिपोर्ट को सार्वजनिक की जाए। ग्रामीणों का आरोप है कि जो टनल यहां बन रही है उसी कारण यहां जमीन धंस रही है। कंपनी अपनी जिम्मेदारी से पीछे हटने के लिए इस तरह की बातें कह रही है। हम कंपनी प्रबंधन की बातों में नहीं आएंगे। कंपनी इसका स्थायी समाधान निकाले।
विज्ञापन

000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें