फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: घीड़ा में मकान आग लगने से चार कमरे जलकर राख

Fri, 07 Jun 2024 07:30 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
संधोल की नेरी पंचायत में जला मकान   संवाद
विज्ञापन
संधोल (मंडी)। संधोल तहसील की ग्राम पंचायत नेरी के घीडा गांव में बुधवार देर रात करीब 11ः00 बजे एक मकान में आग भड़क गई। घटना में मकान की पहली मंजिल में बने चारों कमरे जलकर राख हो गए हैं। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। गनीमत यह रही कि परिजन धरातल पर बने कमरों में सोए थे, जिससे जानी नुकसान नहीं हुआ है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार बुधवार रात करीब 11ः00 बजे लच्छी राम और रोशन लाल (दोनों भाई हैं) के संयुक्त मकान में अचानक आग भड़क गई। आग लगने का पता चलते ही घर के अंदर से सोए सभी लोग बाहर निकल आए और शोर मचाया। इसके बाद परिजनों और ग्रामीणों ने आग बुझाने की कोशिश की।
बताया जा रहा है कि आग लगने से पहले क्षेत्र में बारिश हो रही थी। मगर जब आग लगी तो उस वक्त अंधड़ चल रहा था। तेज हवा के झोंकों में आग तेजी से फैल गई और देखते ही देखते आग ने पहली मंजिल पर बने चारों कमरों को अपनी चपेट में ले लिया। इसके बाद ग्रामीणों ने दमकल विभाग को घर में आग लगाने की सूचना दी।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर जयसिंहपुर और जंगलबैरी से दो अग्निशमन वाहन भी मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक आग अपना कहर बरपा चुकी थी और घर को काफी नुकसान हो चुका था। दमकल टीम ने मुस्तैदी से आग पर काबू पाया और पूरे घर को जलने से बचा लिया। मौके पर मौजूद रहे ग्राम पंचायत नेरी के प्रधान जितेंद्र जम्वाल ने बताया कि आग से पहली मंजिल पूरी तरह जलकर राख हो गई है। प्रशासन की तरफ मौके पर टीम ने दौरा किया है और नुकसान का जायजा लिया है।
उधर, सहायक आयुक्त राजस्व एवं तहसीलदार संधोल ओशिन शर्मा ने कहा कि वह खुद मौके पर गई थीं। दोनों पीड़ित परिवारों को 10-10 हजार रुपये फौरी राहत राशि प्रदान कर दी गई है। बाकी राहत मैनुअल के हिसाब से केस बनाकर भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें