मंडी। जिले में शनिवार को कोरोना संक्रमण के 225 नए मामले सामने आए हैं। इनमें 4 डॉक्टर, 13 बच्चे, ऑटो मोबाइल शोरूम के 10 कर्मचारी, पुलिस थानों और तृतीय वाहिनी पंडोह के पुलिस कर्मचारियों सहित अभिलाषी और मेडिकल कॉलेज के प्रशिक्षु शामिल हैं।
शनिवार को स्वास्थ्य विभाग ने जिला से 1516 सैंपलों की जांच की। इनमें रैट के 1237 और आरटीपीसीआर के 279 सैंपल थे। जांच में 225 पॉजिटिव पाए गए। इनमें बल्ह से 36, सदर से 62, सुंदरनगर से 43, सराज से 2, जोगिंद्रनगर से 16, सरकाघाट से 21, गोहर से 12, करसोग से 10, दिल्ली से 2, धर्मपुर से 7, धर्मशाला से 3, पधर से 6, कुल्लू से 4 और स्पीति से 1 संक्रमित पाए गए हैं।
सीएमओ मंडी डॉ. देवेंद्र शर्मा ने कहा कि पिछले एक सप्ताह से मंडी जिला में कोरोना मामलों में बढ़ोतरी हुई है। उन्होंने लोगों को कोविड नियमों की पालना करते हुए स्वयं को सुरक्षित रखने का आह्वान किया है।