पडोह (मंडी)। हिमाचल प्रदेश अनुसूचित जाति, जनजाति वर्ग विशाल सुधार समिति का 40वां स्थापना दिवस पहली जनवरी को आंबेडकर भवन पंडोह में आयोजित किया जाएगा। इसमें समिति के राज्य अध्यक्ष सिधु राम भारद्वाज शिरकत करेंगे। सुधार सभा के सदस्य बीआर भाटिया ने बताया कि सम्मेलन का थीम विशेष मंथन, जो समिति की सफलता की कहानी बयां करेगा।
सम्मेलन में भीमराव आंबेडकर के सिद्धांतों को आत्मसात कर आगामी रणनीति बनाई जाएगी। सम्मेलन में जिला कुल्लू और मंडी के प्रतिनिधि भाग लेंगे। उन्होंने मंडी जिले के समस्त आंबेडकरवादी विचारधारा, सोच और आदर्शों को मानने वाले संगठनों व आम जनता से उपस्थिति दर्ज करने का आग्रह किया। कार्यक्रम में देश के गृहमंत्री की ओर से की गई आपत्तिजनक टिप्पणी पर मंथन किया जाएगा। संवाद