नगवाईं (मंडी)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पनारसा में वीरवार को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में पूर्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर ने मेधावियों को सम्मानित किया। प्रधानाचार्य नूपे राम ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट पेश की। पूर्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर ने विद्यार्थियों का आह्वान किया कि वे लक्ष्य की प्राप्ति के लिए प्रयास करें।
इस दौरान विद्यार्थियों ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। शैक्षणिक गतिविधियों में अर्शिया, अराध्य, परीशा, मानवी, नीलम, आंचल, सृष्टि, साक्षी, पलक, अभिलाषा, पूर्णिमा, वरुण, शिवांश, स्मृति, आर्यन, संजना, सपना, तनवी, चिराग, पल्लवी, नित्या, आरती, कृतिका को सम्मानित किया। बेहतरीन हाजिरी के लिए तुषार, स्नेहा, ज्योति पुरस्कृत हुए।
नारा लेखन में अराध्य, अर्शिया, सुनीधि, स्नेहा, खेलकूद कबड्डी में धनवंति, तनवी, चांदनी, विश, चंदन, खो-खो में दिशा, पार्वती, हिना, कशिश, पूर्णिमा, अनीष, छपे राम को सम्मानित किया। वॉलीबाल में परीक्षित, सुनैना, अर्चना, बैडमिंटन में अन्वेषा, प्रशांत, चेस में अर्श, तरुण शिवांश, वरुण, लक्ष्मी सहित अन्य मेधावियों को पुरस्कृत किया। इस मौके पर जिला परिषद सदस्य रीता, टकोली प्रधान सुंदर सिंह, किगस की प्रधान हिमाचली, उपप्रधान केसर सिंह, गोपाल आदि मौजूद रहे। संवाद