गोहर के खूहण गांव में हवलदार मोहर सिंह को सलामी देते सेना के जवान। -स्रोत : जागरूक पाठक
गोहर (मंडी)। उपमंडल गोहर की पंचायत अनाह के खूहण गांव निवासी पूर्व हवलदार मोहर सिंह (पुत्र ब्रिकम सिंह) का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। 24 वर्ष की सेवा के बाद सेना से सेवानिवृत्त हुए मोहर सिंह डीएससी प्लाटून में शिलांग एयरपोर्ट पर तैनात थे। हाल ही में अवकाश पर घर आए थे और छुट्टी समाप्त होने पर ड्यूटी लौट रहे थे।
20 जुलाई को सुबह 10:59 बजे पश्चिम बंगाल के अलीपुरद्वार रेलवे स्टेशन में ट्रेन के भीतर उनका शव मिला। उन्होंने बेटे को फोन पर तबीयत बिगड़ने की सूचना दी थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हृदय गति रुकने से मौत की पुष्टि हुई है। बुधवार को उनका पार्थिव शरीर गांव पहुंचा तो माहौल गमगीन हो गया।
सेना की टुकड़ी ने उन्हें सलामी दी और ग्रामीणों ने नम आंखों से अंतिम विदाई दी। पंचायत प्रधान तारा चंद ने बताया कि मोहर सिंह के निधन से पूरा क्षेत्र शोकाकुल है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हृदय गति रुकने से मौत बताई गई है। संवाद