धर्मपुर (मंडी)। राज्य श्रमिक कल्याण बोर्ड उप कार्यालय की ओर से 9 मई को धर्मपुर और 16 मई को सधोट में मजदूरों की ई-केवाईसी के लिए शिविर लगाया जाएगा। राज्य श्रमिक कल्याण बोर्ड के सदस्य भूपेंद्र सिंह ने बताया कि बोर्ड से मिलने वाली सभी तरह की वित्तीय सहायता के लिए ई-केवाईसी करवाना जरूरी किया है।
भूपेंद्र ने बताया कि धर्मपुर खंड में 15 हज़ार से ज्यादा मजदूर बोर्ड के सदस्य हैं। मजदूर अपने साथ वर्ष 2023-24 का 90 दिनों के रोजगार का प्रमाण पत्र, बोर्ड का पंजीकरण कार्ड, आधार कार्ड, बैंक खाता संख्या, परिवार नकल आदि दस्तावेज साथ लाएं। बताया कि सरकाघाट बोर्ड कार्यालय में मोटीवेटर का पद दो साल से खाली है। उसे भरने के लिए कई बार बोर्ड में मांग उठा चुके हैं लेकिन इस पद को नहीं भरा जा रहा। इस कारण यहां पर काम समय पर और सुचारु रूप से नहीं हो रहा। उन्होंने रिक्त पद को जल्द भरने की मांग उठाई है। संवाद