फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: खाद्य सुरक्षा विभाग ने भरे मिठाइयों और खाद्य सामग्री के 65 सैंपल

Fri, 25 Oct 2024 07:58 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
त्योहारी सीजन पर सतर्क हुआ विभाग, अलग-अलग स्थानों से भरे 15 सैंपल, जांच के लिए लैब भेजे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। त्योहारी सीजन में खाद्य एवं सुरक्षा विभाग ने जिलेभर के बाजारों से मिठाइयों समेत अन्य खाद्य सामग्री के 65 सैंपल भरे हैं। इन्हें जांच के लिए लैब भेजा है। वीरवार को जिले के अलग-अलग भागों से 15 सैंपल भरे गए हैं। त्योहारी सीजन के दौरान मिलावट की आशंका को लेकर खाद्य एवं सुरक्षा विभाग की टीम सक्रिय हुई है।
इस दौरान टीम ने देसी घी, मिठाइयां, शहद, चॉकलेट, कैलॉग्जस समेत अन्य खाद्य सामग्रियों के सैंपल भरे हैं। इन खाद्य उत्पादों में पैकेट बंद और खुला दोनों तरह के ही उत्पाद शामिल हैं। कंडाघाट स्थित लैब में जांच के बाद लैब रिपोर्ट के अनुसार आगामी कार्रवाई अमल पर लाई जाएगी। इसके अलावा विभागीय टीमें बाजारों का निरीक्षण कर त्योहारी सीजन में साफ सुथरा और गुणवत्ता आधारित खाद्य सामग्रियां भी ग्राहकों को मिलना सुनिश्चित करवा रही है। मौके पर यदि अधिक ही खराबी पाई जाती है तो एहतियातन सामग्री को नष्ट करने के भी निर्देश जारी किए गए हैं, ताकि इनका सेवन कर किसी का स्वास्थ्य न बिगड़े। वहीं, बाहरी राज्यों से आ रही मिठाइयों की खेप और कच्चे माल पर भी विभाग की नजर है।
विज्ञापन

उधर, खाद्य एवं सुरक्षा विभाग मंडी के सहायक आयुक्त एलडी ठाकुर ने कहा कि त्योहारी सीजन को देखते हुए जिलेभर के बाजारों में निरीक्षण किया जा रहा है। एहतियातन सैंपल भी जांच के लिए भरे हैं। निरीक्षण के दौरान सभी मानकों का पूरी तरह से पालन सुनिश्चित करवाया जा रहा है।
विज्ञापन

बॉक्स
दाख और काजू मिस ब्रांडेड और सब स्टैंडर्ड
पूर्व में जिले से भरे गए दाख का सैंपल लैब रिपोर्ट में मिस ब्रांडेड बताया गया है। पैकेट बंद खाद्य सामग्री में पूरी और सही जानकारी अंकित नहीं की गई थी। इसी तरह काजू का सैंपल भी मिस ब्रांडेड पाया गया है। मिस ब्रांडेड के साथ यह सैंपल जांच में मानकों के अनुरूप न होने पर सब स्टैंडर्ड बताया गया है। विभाग दोनों ही मामलों में नियमानुसार आगामी कार्रवाई अमल पर ला रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें