फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: गुणवत्ता जांच के बाद परोसा जा रहा मरीजों को भोजन

विज्ञापन
क्षेत्रीय अस्पताल मंडी में मरीजों को भोजन वितरित करने से पूर्व भोजन की जांच करते एमएस व स्टॉफ।
विज्ञापन
मंडी। नेता जी सुभाष चंद्र बोस क्षेत्रीय अस्पताल मंडी और मातृ-शिशु अस्पताल मंडी में भर्ती मरीजों को गुणवत्ता जांच के बाद ही भोजन परोसा जा रहा है। अस्पताल प्रबंधन ने मरीजों को स्वच्छ और पौष्टिक भोजन उपलब्ध करवाने के लिए विशेष व्यवस्था की है। भोजन परोसने से पहले अस्पताल के एमएस और मैट्रन स्टाफ की ओर से उसकी गुणवत्ता जांची जा रही है। जांच के बाद ही वार्डों में भर्ती मरीजों को भोजन दिया जा रहा है।
विज्ञापन

अस्पताल प्रशासन ने भोजन वितरण में लगे कर्मचारियों के लिए स्वच्छता मानकों का पालन अनिवार्य किया गया है। कर्मचारियों को भोजन परोसते समय मास्क और दस्ताने पहनने के निर्देश दिए गए हैं ताकि भोजन किसी भी प्रकार से संक्रमित न हो। सौ बिस्तर वाले क्षेत्रीय अस्पताल और सौ बिस्तर वाले एमसीएच अस्पताल के विभिन्न वार्डों में भर्ती मरीजों, गर्भवती महिलाओं और बच्चों को सुबह, दोपहर और रात के समय भोजन उपलब्ध करवाया जा रहा है। इसके लिए अस्पताल प्रबंधन ने ठेकेदार के साथ अनुबंध किया है। सुबह के नाश्ते में मरीजों को दूध, अंडा और ब्रेड दी जाती है, जबकि गर्भवती महिलाओं को दूध के साथ प्रोटीन युक्त पंजीरी और बिस्कुट भी उपलब्ध करवाए जा रहे हैं। दोपहर के भोजन में दाल, चावल और सब्जी परोसी जाती है, जबकि रात के भोजन में चपाती, दाल और सब्जी दी जाती है। सप्ताह में एक दिन नॉनवेज और मटर-पनीर भी मेन्यू में शामिल किया गया है।
अस्पताल प्रबंधन वार्डों में उपचाराधीन मरीजों को गुणवत्ता युक्त संतुलित और पौष्टिक भोजन देने के लिए प्रयासरत है। रोजाना भोजन की गुणवत्ता जांचने के बाद ही मरीजों को भोजन परोसा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

— डॉ. दिनेश ठाकुर, एमएस क्षेत्रीय अस्पताल मंडी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें